उत्तर प्रदेश – Herald Scoop | हेराल्ड स्कूप

सीएम योगी का आज कानपुर दौरा, प्राकृतिक खेती को मिलेगी नई दिशा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कानपुर के करीब चार घंटे के दौरे पर रहेंगे। उनका मुख्य कार्यक्रम सीएसए में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। इसके बाद, वे एचबीटीयू में कानपुर मंडल की विकास परियोजनाओं, विशेषकर सड़कों और पुलों के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे।

कानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार यानी आज करीब तीन घंटे 50 मिनट के दौरे पर शहर आएंगे। उनका दौरा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और विकास परियोजनाओं की समीक्षा पर केंद्रित रहेगा। उनके आगमन के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।

मुख्यमंत्री सीएसए में प्राकृतिक खेती विषयक प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इसमें किसानों, कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों की ओर से लगाए गए स्टॉलों पर तकनीक, नवाचार और खेती के नए मॉडल की जानकारी लेंगे। इसके बाद सीएसए सभागार में प्राकृतिक खेती कार्यशाला में इसे बढ़ावा देने, किसानों की आय बढ़ाने और रासायनिक खेती के विकल्पों पर चर्चा करेंगे।

किसानों से संवाद भी कर सकते हैं सीएम
कार्यशाला में जिले के करीब 600 किसानों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए कृषि विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सीएम किसानों से संवाद भी कर सकते हैं। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस जाएंगे। इसके बाद वह एचबीटीयू स्थित संयुक्त आयुक्त उद्योग सभागार में लोक निर्माण विभाग की परियोजनाओं की मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे।

परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा होगी
इसमें कानपुर मंडल की सड़कों, पुलों, मार्ग चौड़ीकरण और अन्य निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा होगी। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

11:45 बजे- सीएसए हेलीपैड पर आगमन
11:55 से 12:10 बजे- प्राकृतिक खेती प्रदर्शनी का अवलोकन।
12:15 से 1:15 बजे- प्राकृतिक खेती कार्यशाला में सहभागिता।
1:20 से 2:20 बजे- सीएसए गेस्ट हाउस में आरक्षित समय।
2:25 से 3:25 बजे- एचबीटीयू में समीक्षा बैठक।
3:35 बजे- हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए प्रस्थान।

NEET छात्रों को बस किराये में 50% छूट, सीएम योगी का बड़ा ऐलान
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 21 जून को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) परीक्षा में शामिल हो रहे अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में प्रवेश पत्र दिखाने पर किराये में 50 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने मुहर्रम के जुलूस के दौरान नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

‘मुहर्रम मातम का अवसर है, शक्ति प्रदर्शन का नहीं’
मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कानून-व्यवस्था, आगामी त्योहारों, नीट परीक्षा की तैयारियों और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि मुहर्रम मातम का अवसर है, शक्ति प्रदर्शन का नहीं। मुहर्रम के दौरान किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन, नयी परंपरा की शुरुआत तथा तेज आवाज में डीजे, ढोल-ताशों के अनियंत्रित प्रयोग की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने शांति भंग करने के प्रयासों पर कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

जिला प्रशासन को पहले से समन्वय बनाने के निर्देश
उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को स्थानीय हितधारकों के साथ पहले से समन्वय स्थापित करने तथा प्रत्येक जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव के लिए ताजियों की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखी जाए तथा 10 से 12 फुट से अधिक ऊंची ताजियों की अनुमति न दी जाए। उन्होंने कहा कि सभी की आस्था का सम्मान किया जाए, लेकिन नयी परंपरा का सृजन किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा।

59 जिलों में होगी नीट परीक्षा, साढ़े तीन लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल
उन्होंने कहा कि 21 जून को प्रदेश के 59 जिलों में आयोजित होने वाली नीट परीक्षा में लगभग साढ़े तीन लाख अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में प्रवेश पत्र दिखाने पर किराये में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाए। साथ ही अन्य जिलों में परीक्षा देने पहुंचने वाले ऐसे अभ्यर्थियों के लिए, जिनके पास ठहरने की व्यवस्था न हो, आवश्यक अस्थायी आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

परीक्षा की शुचिता और अफवाहों पर कड़ी निगरानी
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों पर अफवाह, भ्रामक अथवा गलत सूचनाएं प्रसारित करने के प्रयासों पर कड़ी निगरानी रखते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।

‘योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर’
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति एवं ऋषि परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है तथा इस वर्ष ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।

योग दिवस कार्यक्रमों की तैयारियों पर जोर
उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का प्रदेशभर में सीधा प्रसारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग दिवस कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने 20 जून को नगर विकास, ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभागों द्वारा शिक्षण संस्थानों के सहयोग से विशेष स्वच्छता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने, पुलिस बल की नियमित गश्त सुनिश्चित करने तथा सभी पुलिस लाइनों एवं पीएसी बटालियनों को योग दिवस कार्यक्रमों से जोड़ने के निर्देश भी दिए।

जनशिकायतों के निस्तारण और स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा
जनशिकायतों के निस्तारण को लेकर मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन, जनता दर्शन और आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए कहा कि कुछ जिलों में निस्तारण की स्थिति संतोषजनक नहीं है। ऐसे जिलों को तत्काल अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाना होगा, अन्यथा उत्तरदायित्व तय किया जाएगा।

तीन दिनों में सीएमओ की तैनाती के निर्देश
मुख्यमंत्री ने जिन जिलों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी की तैनाती नहीं है, वहां अगले तीन दिनों में अनिवार्य रूप से सीएमओ की तैनाती करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी निर्देश दिए कि क्षेत्र में तैनाती केवल योग्यता के आधार पर होनी चाहिए। बैठक में सभी मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, पुलिस आयुक्त, जोनल अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक सहित शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

सीएम योगी ने बयां की अपनी पहली पसंद, राजधानी में बोले- माफियाओं का खात्मा करना मेरा प्रिय विषय
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई उनकी प्राथमिकता है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है, दंगों पर नियंत्रण हुआ है तथा धार्मिक और सांस्कृतिक विकास के नए आयाम स्थापित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में आयोजित डी-3 त्रिवेणी कार्यक्रम में बड़ा बयान दिया। उन्होंने दौरान सभा को संबोधित करते हुए कहा, माफिया का सफाया करना ही मेरा प्रिय विषय है। आगे भी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते रहूंगा।

एक समय था जब उत्तर प्रदेश में माफियाओं का बोलबाला था और वे समानांतर सरकार चलाते थे, लेकिन आज स्थितियां पूरी तरह बदल चुकी हैं। हमारी सरकार ने पहले दिन से ही यह तय कर दिया था कि जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।

अब यूपी का नाम सुनकर लोग दूरी नहीं, गले लगाते हैं
मुख्यमंत्री ने कहा, वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में दंगे, उपद्रव और असुरक्षा का माहौल था। त्योहारों में व्यवधान डाले जाते थे, व्यापारी और बेटियां सुरक्षित नहीं थीं तथा सत्ता में बैठे लोग दंगाइयों को संरक्षण देते थे। अब स्थिति बदल चुकी है। जो भी त्योहारों में खलल डालने की कोशिश करेगा, उसका वर्तमान और भविष्य दोनों समाप्त हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में 500 वर्षों के इंतजार के बाद राम मंदिर निर्माण डबल इंजन सरकार की बड़ी उपलब्धि है। पहले रामभक्तों पर लाठियां और गोलियां चलती थीं, अब अयोध्या विश्वस्तरीय धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी के रूप में विकसित हो रही है।

926 करोड़ की सौगात देकर बोले सीएम योगी— ‘देश में अब जय श्री राम से होता है हमारा सम्मान’
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 9 वर्ष में प्रदेश की छवि तेजी से बदली है और राज्य के लोग अब जय श्री राम कहकर अभिवादन करते हैं और देशभर में उनका सम्मान होता है। गोरखपुर में 926 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के बाद सभा को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश बीमारू तमगे से उबर कर राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था का इंजन बना है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जहां आप रह रहे हैं, अब इसके सामने पहचान का संकट नहीं है। लोग अब आपका सम्मान करते हैं। आज उत्तर प्रदेश बदला है। इस राज्य ने एक नई पहचान हासिल की है। अब लोग आपको संदेह की नजर से नहीं देखते।

जय श्री राम से पहचान, 25 करोड़ नागरिकों का सम्मान
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश का नागरिक देश में जहां भी जाता है, लोग जय श्री राम कहकर उसका अभिवादन करते हैं। अब प्रदेश के निवासियों को देशभर में गर्व के साथ पहचाना जाता है। उन्होंने कहा कि आप कहीं भी जाएं- उत्तर, दक्षिण, पूरब या पश्चिम और आपको पहचाना जाएगा। आज उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ लोग अपनी पहचान आगे करके गर्व के साथ यात्रा करते हैं।

सर्वोत्तम एक्सप्रेसवे नेटवर्क और उद्योगों से बना नया यूपी
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने इसका श्रेय ढांचागत विकास को देते हुए कहा कि इस प्रदेश में अब देश का सर्वोत्तम एक्सप्रेसवे नेटवर्क है, तेजी से रेलवे प्रणाली, हवाई संपर्क, मेट्रो परियोजनाओं का विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि नए बिजली संयंत्र लग रहे हैं, उद्योगों की स्थापना की जा रही है और आधुनिक प्रौद्योगिकी पूरे प्रदेश में लागू की जा रही है। यह नए भारत का नया यूपी है।

जेवर एयरपोर्ट से शुरू हुआ हवाई सफर: लखनऊ से उतरी इंडिगो की पहली फ्लाइट
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को लखनऊ से इंडिगो की पहली उड़ान के उतरने के साथ ही यात्री उड़ानों का औपचारिक संचालन शुरू हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इंडिगो का विमान चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से सुबह 7 बजकर 12 मिनट पर रवाना हुआ था और सुबह 7 बजकर 58 मिनट पर जेवर स्थित हवाई अड्डे पर उतरा।

पहली उड़ान में किसान
मिली जानकारी के मुताबिक, इसके तुरंत बाद इसी हवाई अड्डे से पहली उड़ान लखनऊ के लिए रवाना हुई। इस विमान में जेवर क्षेत्र के वे ग्रामीण भी सवार थे, जिनकी जमीन राज्य सरकार ने हवाई अड्डे के पहले चरण के विकास के लिए अधिग्रहित की थी। यह जेवर स्थित इस नई परियोजना पर उड़ान संचालन की औपचारिक शुरुआत का संकेत है। यह परियोजना पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और देश के अन्य हिस्सों के बीच हवाई संपर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से विकसित की गई है।

MLA और यीडा CEO रहे मौजूद
बताया जा रहा है कि पहली उड़ान सुबह करीब 8 बजकर 19 मिनट पर रवाना हुई, जिसमें जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राकेश सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि नई हवाई सेवा से व्यापार यात्रियों, छात्रों, पेशेवरों और आम यात्रियों को लाभ होगा और क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे को एक मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब के तौर पर विकसित किया गया है जहां हवाई, सड़क और अन्य परिवहन साधनों से संपर्क की सुविधा है।

यूपी: प्रदेश में खत्म हुआ आंधी-बारिश का दौर, मौसम में तपिश का असर
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को सुबह आंधी और बारिश का दाैर देखने को मिला। आजमगढ़ और बाराबंकी जिले में 77 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली जोरदार आंधी चली। वहीं कानपुर, अयोध्या, उन्नाव समेत प्रदेश के दोनों संभागों के लगभग 25 जिलों में बारिश हुई। कानपुर में सर्वाधिक 67.6 मिमी, ललितपुर में 48 मिमी और सीतापुर में 44.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।

फर्रुखाबाद, मथुरा, आगरा के अलावा पूर्वांचल के कई जिलों में बूंदाबांदी देखने को मिली। माैसम विभाग का कहना है कि रविवार से प्रदेश में आंधी बारिश के सिमटने के आसार हैं। रविवार के लिए प्रदेश में कहीं भी आंधी या तेज बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार अभी हवा में जो ठंडक है वह एक या दो दिन में पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। एक बार फिर से प्रदेश में गर्म हवाओं का दौर शुरू हो सकता है।

क्षेत्रीय माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार से अगले पांच दिनों में प्रदेश भर में अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री की बढ़त आएगी। साथ ही तपिश भरे दिनों की फिर से वापसी होगी। बताया कि यूपी में मानसून के प्रवेश के लिए फिलहाल एक हफ्ते तक अनुकूल परिस्थितियां नहीं हैं। शनिवार को 41 डिग्री सेल्सियस के साथ उरई प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। बांदा में 40.6 डिग्री और झांसी में 40 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।

बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनहानि, पशुहानि का आकलन कर पीड़ित परिवारों को 24 घंटे में मुआवजा उपलब्ध कराएं। किसी भी आवश्यकता पर शासन को तत्काल अवगत कराएं।

शनिवार को कासगंज, चंदौली, मीरजापुर, बाराबंकी जिले में वर्षा व आकाशीय बिजली गिरने से जनहानि व पशुहानि हुई। इसकी जानकारी होने पर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि प्रशासन के आलाधिकारी प्रभावित परिवारों से संवाद बनाकर उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाएं। मुख्यमंत्री ने आंधी, पानी, ओलावृष्टि आदि के मद्देनजर वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में रहकर आमजन से संवाद करने और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने को कहा।

राजधानी में आज से दोबारा सिर उठाएगी तपिश भरी गर्मी

राजधानी में शनिवार की सुबह तेज रफ्तार हवाओं के साथ बारिश हुई। बारिश के असर से पारे में गिरावट आई और माैसम सुहाना रहा। सुबह 9 बजे तक लखनऊ में 5 मिमी बारिश रिकाॅर्ड हुई। हालांकि, दोपहर में हुई तेज धूप के असर से उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार से लखनऊ में विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगी और आंधी बारिश का दाैर थमेगा। इसके साथ ही तपिश भरी गर्मी दोबारा सिर उठाएगी। उन्होंने बताया कि अगले पांच दिन में अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री तक की बढ़त के आसार हैं।

शनिवार को अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री की गिरावट के साथ 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री की गिरावट के साथ 21.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

राम मंदिर चंदा विवाद: सरकार ने लिया सख्त एक्शन, जांच के लिए गठित की गई एसआईटी
श्रीराम मंदिर के चंदे की राशि में गबन के मामले को अब शासन ने संज्ञान में लिया है। शासन ने शनिवार को तीन सदस्यीय एसआईटी गठित की है। एसआईटी में विशेष सचिव वित्त, मंडलायुक्त लखनऊ व आईजी रेंज लखनऊ शामिल हैं। एसआईटी पहले सात दिन में प्रारंभिक जांच रिपोर्ट शासन को सौंपेगी और 15 दिन बाद फाइनल रिपोर्ट देगी।

करीब एक सप्ताह पहले चंदे की राशि में गबन करने का मामला सामने आया था। तब से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट गोपनीय तरीके से जांच कर रही है। आधिकारिक तौर पर पुलिस का हस्ताक्षेप नहीं है। लेकिन पुलिस की मदद से ट्रस्ट के पदाधिकारी संदिग्धों से पूछताछ कर रकम की रिकवरी में जुटे हैं। अब ट्रस्ट ने कोई बयान आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किया है। इस बीच शनिवार को ट्रस्ट की तरफ से मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मामले की जांच एसआईटी से करवाने की मांग की थी। देर शाम शासन ने एसआईटी गठित कर दी। जिसमें विशेष सचिव वित्त नील रतन, मंडलयुक्त लखनऊ विजय विश्वास पंत और आईजी रेंज लखनऊ आईपीएस किरन एस शामिल हैं।

कल आ सकती है एसआईटी

एसआईटी को प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सात दिन में शासन को सौंपना है। इसलिए जांच तेजी से होगी। रविवार को एसआईटी अयोध्या आ सकती है। एसआईटी पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ कर अब तक जुटाए गए साक्ष्यों को भी कब्जे में लेगी। वहीं ट्रस्ट के जिम्मेदारों से भी मामले की जानकारी हासिल करेगी। उसी आधार पर आगे की जांच एसआईटी करेगी।

जानें अभी तक इस पर क्या हुआ?

बताते चलें कि राम मंदिर के दानपात्र से धन गबन के आरोप में रुदौली क्षेत्र के मीनापुर ठकुरन फगौली गांव में छापेमारी कर 10 से 12 लाख रुपये बरामद किए गए। कार्रवाई राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में की गई। बरामदगी आरोपी लवकुश मिश्रा के घर से हुई, जो मंदिर में कर्मी के रूप में कार्यरत रहा है।

लवकुश के पिता बच्चूलाल ने बताया कि ट्रस्ट के तीन-चार लोग उनके घर पहुंचे और ताला तोड़कर नकदी अपने साथ ले गए। उन्होंने कहा कि उन्हें इस धन के बारे में कोई जानकारी नहीं थी क्योंकि वे गाजियाबाद में रह रहे थे।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फैजाबाद में बन रहे मकान का उनके बेटे से कोई संबंध नहीं है और मकान निर्माण के लिए उन्होंने 10-12 बीघा खेत गिरवी रखा है। ग्रामीणों के अनुसार, लवकुश पहले कार मिस्त्री था और मंदिर में नौकरी मिलने के बाद उसकी आर्थिक स्थिति तेजी से बदली थी। वहीं गांव में यह भी चर्चा है कि कुछ रुपये घूर में छिपाकर रखे गए थे, जिन्हें पुलिस ने बरामद किया है।

लवकुश राम मंदिर में कर्मी के तौर पर कार्यरत रहा

आरोपी युवक लवकुश मिश्रा (27 वर्ष) राम मंदिर में कर्मी के तौर पर कार्यरत रहा। उस पर दानपात्र के चढ़ावे के पैसे का गबन करने का आरोप है। लवकुश के पिता बच्चूलाल ने बताया कि राम मंदिर से चंपत राय सहित तीन-चार लोग उनके घर आए थे।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फैजाबाद में बन रहे मकान का उनके बेटे से कोई संबंध नहीं है। यह मकान उन्होंने अपनी जमीन गिरवी रखकर बनवाया है। मेरा लड़का पिछले 5-6 महीने से राम मंदिर में काम कर रहा था। उसे वहां रवि मिश्रा ने काम पर लगवाया था।

रवि मिश्रा हमारे समधी हैं। फैजाबाद में जिस मकान का निर्माण हो रहा है, उसके लिए हमने बहुत पहले जमीन खरीद ली थी। उस जमीन और मकान से मेरे लड़के का कोई लेना-देना नहीं है। मैं करीब 10-12 बीघा खेत गिरवी रखकर मकान बनवा रहा हूं। मेरा लड़का जो पैसा राम मंदिर से लेकर आया था, उसे जो लोग यहां आए थे, वे अपने साथ लेकर चले गए। अब उससे हमारा कोई मतलब नहीं है।

दान प्रकरण पर चुप रहे नृपेंद्र मिश्र, बोले- मैं केवल निर्माण कार्य देखता हूं

राम मंदिर के दानपात्र से धन गबन प्रकरण की जांच के बीच शनिवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र अयोध्या पहुंचे। उनके दौरे पर सबकी निगाहें दान विवाद को लेकर संभावित प्रतिक्रिया पर टिकी थीं, लेकिन उन्होंने इस पूरे मामले पर टिप्पणी करने से साफ इन्कार कर दिया।

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में जब उनसे दान गड़बड़ी प्रकरण को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने संक्षिप्त जवाब देते हुए कहा, “मैं केवल निर्माण कार्य देखता हूं और कुछ नहीं।” इसके बाद उन्होंने दान प्रकरण से जुड़े किसी भी अन्य सवाल का जवाब नहीं दिया। नृपेंद्र मिश्र का यह बयान ऐसे समय आया है, जब राम मंदिर में दान राशि के गबन को लेकर ट्रस्ट और पुलिस स्तर पर जांच चल रही है तथा मामले में कई कर्मचारियों से पूछताछ और कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

दूसरी ओर, अयोध्या प्रवास के दौरान नृपेंद्र मिश्र ने मंदिर परिसर में चल रही विभिन्न निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से बनाई जा रही बाउंड्री वॉल, ट्रस्ट कार्यालय, श्रद्धालु विश्रामालय, शंकराचार्य द्वार और अन्य अधोसंरचना परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्र, गोपाल राव, आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा समेत अन्य मौजूद रहे।

सीएम योगी 511 करोड़ रुपये की सड़कों का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले में 511 करोड़ रुपये से अधिक की सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इस दौरान 113 किलोमीटर लंबे 14 मार्गों का लोकार्पण होगा, जिनकी कुल लागत 242 करोड़ रुपये है। विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में 269.63 करोड़ रुपये की 44 सड़कों का शिलान्यास भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के आगमन से पहले इन परियोजनाओं के शिलापट लगाने की तैयारी चल रही है। लोकार्पण की जाने वाली 14 सड़कों में नवाबगंज, बहेड़ी, मीरगंज, फरीदपुर और आंवला क्षेत्रों के मार्ग शामिल हैं। इनमें नवाबगंज में उद्योग लाजिस्टिक पार्क योजना के तहत 2.56 करोड़ रुपये का कार्य हुआ है।

नवाबगंज में बीजामऊ से केसरपुर मार्ग तक 16.35 किमी का चौड़ीकरण 24.90 करोड़ रुपये से किया गया है। बहेड़ी में जहानाबाद रिछा मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण 3.36 करोड़ रुपये की लागत से पूरा हुआ है।

आंवला में भमोरा शाहाबाद बिलारी मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण पर 149.10 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। मीरगंज में बाढ़ से क्षतिग्रस्त नगरिया कला से कमालपुर संपर्क मार्ग की मरम्मत भी की गई है। फरीदपुर में नहर पटरी का पुनर्निर्माण भी लोकार्पण सूची में शामिल है।

नई सड़कों का शिलान्यास
शिलान्यास की जाने वाली 44 सड़कों में बहेड़ी क्षेत्र की कई परियोजनाएं शामिल हैं। इनमें बहेड़ी-वाहपुर नदेली भड़िया कॉलोनी के दो लेन चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य प्रमुख है। इस पर 50.62 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ग्राम सुकटिया से नौगावां गुरभोज मार्ग का निर्माण 2.20 करोड़ रुपये से होगा। बरेली शहर में स्टेडियम रोड स्थित हार्ट कॉलोनी में नवनिर्माण पर 2.55 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

इन परियोजनाओं का उद्देश्य जिले में सड़क संपर्क को मजबूत करना है। इससे स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से यातायात सुगम होगा। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम से क्षेत्र के विकास को गति मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों द्वारा सभी कार्यों का निरीक्षण किया जा रहा है।

लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता भगत सिंह ने बताया कि सीएम के आगमन के मद्देनजर पीडब्ल्यूडी की पूर्ण सड़कों का लोकार्पण व बनने वाली सड़कों का शिलान्यास किया जाएगा। लोकार्पण की कुल 14 सड़कें हैं तो शिलान्यास की 44 सड़कें हैं।

सीएम के दौरे को देखते हुए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का काम तेज
शहर में कूड़े की समस्या से निजात दिलाने के लिए सथरापुर स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को चालू करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इ । इस प्लांट के सक्रिय होने से प्रतिदिन करीब 500 मीट्रिक टन कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण संभव हो सकेगा। मुख्यमंत्री के आगामी संभावित दौरे के दौरान इस परियोजना को हरी झंडी मिल सकती है।

प्लांट परिसर में आधुनिक मशीनों की स्थापना का कार्य शुरू हो चुका है। तकनीकी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नगर निगम के अधिकारी देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर और गुजरात के सफल कचरा प्रबंधन मॉडलों का अध्ययन कर रहे हैं। इन राज्यों से कचरा प्रोसेसिंग और प्लांट संचालन से जुड़ी तकनीकी रिपोर्ट भी मंगवाई जा रही हैं।

पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी ने बताया कि इस प्लांट के चालू होने से सड़कों के किनारे लगने वाले कूड़े के ढेरों और डंपिंग की समस्या का खात्मा हो जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्लांट के शुरू होने के बाद शहर की पूरी कचरा प्रबंधन प्रणाली बदल जाएगी।

वैज्ञानिक तरीके से कचरे का निस्तारण प्रदूषण को कम करेगा। इससे जहां शहरवासियों की सेहत बेहतर होगी, वही इससे शहर की स्वच्छता रैंकिंग में भी सुधार आने की उम्मीद है। यह पहल शहरवासियों के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगी।

यूपी: ऊर्जा मंत्री के आरोपों के बाद सीएम योगी बिजली विभाग के साथ करेंगे बैठक
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा द्वारा विद्युत निगम अध्यक्ष आशीष कुमार गोयल पर आरोप लगाने के बाद शक्ति भवन में हलचल बढ़ गई है। मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक 15 जून को प्रस्तावित है। ऐसे में विद्युत निगम प्रबंधन ईंधन अधिभार और संविदा कर्मियों से जुड़ी पत्रावलियां तैयार कर रहा है।ऊर्जा मंत्री ने 10% ईंधन अधिभार लगाने पर नाराजगी जताई है।

उन्होंने साफ लिखा कि इस मामले में उनसे पूछा तक नहीं गया। नियामक आयोग ने भी इस अधिभार को नियमों के विपरीत बताया है। विद्युत निगम प्रबंधन 15 जून को प्रस्तावित समीक्षा बैठक की तैयारी में व्यस्त दिखा। शक्ति भवन के सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के बाद यह अधिभार वापस लिया जा सकता है। ऊर्जा मंत्री ने खुद स्वीकार किया है कि इसे लेकर जनता के बीच आक्रोश है।

ऊर्जा मंत्री ने लगाए थे आरोप
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और पावर कार्पोरेशन के बीच चल रहा शीतयुद्ध बृहस्पतिवार को सामने आ गया था। ऊर्जा मंत्री ने अपने ही विभाग के अपर मुख्य सचिव एवं पावर कार्पोरेशन के अध्यक्ष डा. आशीष कुमार गोयल पर पत्र लिखकर गंभीर आरोप लगाए थे। उन पर जाति, धर्म और भ्रष्टाचार के तहत कुशल लोगों की छंटनी करने और अकुशल लोगों को भर्ती करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि उपभोक्ताओं पर 10 फीसदी ईंधन अधिभार लगाते वक्त भी उनसे नहीं पूछा गया। उन्होंने बिंदुवार घटनाक्रम लिखते हुए चेतावनी दी थी कि इसे शासन का निर्देश समझा जाए और दोबारा ऐसी हरकत न करें।

उपभोक्ताओं को सिक्योरिटी राशि पर 6.50 प्रतिशत ब्याज मिलना शुरू
प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अब उनकी जमा सिक्योरिटी राशि पर 6.50 प्रतिशत ब्याज मिलने लगा है। पावर कॉर्पोरेशन ने बिलिंग सॉफ्टवेयर में आवश्यक बदलाव कर दिए हैं और ब्याज राशि को बिजली बिलों में समायोजित किया जा रहा है। इसका लाभ लगभग 3.73 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा। उपभोक्ताओं की कुल जमा सिक्योरिटी राशि करीब 4,616 करोड़ रुपये है, जिस पर लगभग 300 करोड़ रुपये ब्याज के रूप में दिए जाएंगे।

नियमों के अनुसार सिक्योरिटी राशि पर हर तीन माह में ब्याज देय होता है, लेकिन जून के बिलों में इसका समायोजन नहीं हुआ था। इस पर राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने आपत्ति जताई और कार्रवाई की मांग की। इसके बाद शुक्रवार को सॉफ्टवेयर अपडेट कर ब्याज समायोजन शुरू कर दिया गया। वर्मा ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने बिलों की जांच करें। जिन उपभोक्ताओं ने पहले ही बिल जमा कर दिया है, उन्हें यह लाभ जुलाई के बिल में मिलेगा।

काशी आ रहे सीएम योगी: जनकल्याण योजनाओं के महाकुंभ का करेंगे उद्घाटन
सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय काशी दौरे पर शुक्रवार यानी आज शाम 4 बजे आएंगे। यहां वे 19 घंटे रहेंगे। इस दौरान कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं शहर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल, चौकाघाट में शुक्रवार को जनकल्याण योजनाओं का महाकुंभ आयोजित होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका उद्घाटन करेंगे। प्रदर्शनी और विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और प्रमाण पत्र वितरित करेंगे।

मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान सर्किट हाउस में दालमंडी सड़क चौड़ीकरण परियोजना समेत शहर में चल रहे विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। इसके बाद वह बीएचयू में निर्माणाधीन नेशनल एजिंग सेंटर का निरीक्षण करेंगे। शनिवार को मुख्यमंत्री बीएचयू में आयोजित विज्ञान भारती के सातवें राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

सांस्कृतिक संकुल में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें कृषि, उद्यान, पर्यटन, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, श्रम, हथकरघा, मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी, पंचायती राज, मुख्यमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कौशल विकास मिशन, सेवायोजन तथा नेडा सहित कई विभाग शामिल होंगे।

‘एक जनपद, एक व्यंजन’ के तहत बनारस की प्रसिद्ध लस्सी, तिरंगा बर्फी, लौंगलता और पान को प्रदर्शित किया जाएगा। वहीं (ओडीओपी) योजना के अंतर्गत लकड़ी के खिलौने और गुलाबी मीनाकारी के उत्पाद भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।