देश-विदेश

लाइफलाइन उड़ान के अंतर्गत अब तक 74 उड़ानों का परिचालन; एक ही दिन में 22 टन से अधिक सामग्री की ढुलाई

नई दिल्ली: नागरिक उड्डयन मंत्रालय (एमओसीए) की लाइफलाइन उड़ान पहल के अंतर्गत देश भर में चिकित्सा कार्गो की ढुलाई के लिए आज तक 74 उड़ानों का परिचालन किया गया है। अब तक कुल 37.63 टन कार्गो की ढुलाई की जा चुकी है, जिसमें से 22 टन से ज्‍यादा कार्गो की ढुलाई 31 मार्च 2020 को की गई।

31 मार्च को निम्‍नलिखित उड़ानों का परिचालन किया गया  :

लाइफलाइन 1: एयर इंडिया की उड़ानें: मुंबई-नई दिल्ली-गुवाहाटी-मुंबई के दौरान मेघालय, असम, आईसीएमआर की खेप, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और पुणे की खेप पहुंचाई

लाइफलाइन 2: एयर इंडिया की उड़ानें: नई दिल्ली-हैदराबाद-त्रिवेंद्रम-गोवा-दिल्ली। इसने आंध्र प्रदेश, केरल, आईसीएमआर, गोवा की खेप पहुंचाई।

लाइफलाइन 3: एलायंस एयर की उड़ान: हैदराबाद –बेंगलुरु- हैदराबाद में वस्त्र मंत्रालय की खेप पहुंचाई गई।

लाइफलाइन 4: एयर इंडिया की उड़ान: चेन्नई -पोर्ट ब्लेयर-चेन्नई

लाइफलाइन 5: भारतीय वायुसेना की उड़ान: हिंडन (दिल्ली) से वाया सुल्लूर होते हुए पोर्ट ब्लेयर तक

कोविड -19 के खिलाफ भारत की जंग के तहत नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारत सरकार ने देश भर में और देश से बाहर चिकित्सा और आवश्यक वस्‍तुओं की ढुलाई के लिए “लाइफलाइन उड़ान” उड़ानों का परिचालन शुरू किया है।

इन उड़ानों का विवरण इस प्रकार है:

 

क्र. सं.

दिनांक एअर इंडिया एलायंस आईएएफ इंडिगो स्पाइसजेट कुल परिचालित उड़ानें
1 26.3.2020 02 – – – 02 04
2 27.3.2020 04 09 – – – 13
3 28.3.2020 04 08 – 06 – 18
4 29.3.2020 04 10 06 — – 20
5 30.3.2020 04 – 03 — – 07
6 31.3.2020 09 02 01     12
  कुल उड़ानें 27 29 10 06 02 74

* एअर इंडिया और आईएएफ ने लद्दाख, दीमापुर, इम्‍फाल, गुवाहाटी और पोर्ट ब्‍लेयर  के लिए आपसी साझेदारी की।

  • एक समर्पित मेडिकल एयर कार्गो संबंधित वेबसाइट लॉन्च की गई है और यह आज से पूरी तरह चालू हो गई है। इसका लिंक एमओसीए की वेबसाइट (www.civilaviation.gov.in) पर उपलब्ध है।
  • घरेलू कार्गो परिचालक : ब्लू डार्ट और स्पाइसजेट विमानन कम्‍पनियां वाणिज्यिक आधार पर कार्गो उड़ानों का परिचालन कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button